प्रीबोर्ड परीक्षा नहीं दी तो अर्द्धवार्षिक से बनेगा परिणाम
नई दिल्ली
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी करने का फॉर्मूला सार्वजनिक करन के बाद अभिभावक और छात्रों के मन में इसे लेकर दुविधा है। इस शंकाओं के समाधान और छात्रों के सभी प्रश्नों का उत्तर देने के लिए आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने हेल्पलाइन की शुरुआत की है। जिसमें विशेषज्ञ आपके सवालों के जवाब देंगे। आज के सवालों के जवाब माउंट आबू पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल ज्योति अरोड़ा ने दिए हैं।
1. यदि किसी विद्यार्थी ने 12वीं में प्री बोर्ड परीक्षा नहीं दी हो तो उसके 12वीं के परीक्षा परिणाम के लिए किस आधार पर 40 फीसदी अंक लिएं जाएंगे।
जवाब- अगर छात्र ने 12वीं में प्री बोर्ड परीक्षा नहीं दी है तो अर्द्धवार्षिक, इंटरनल और असेसमेंट के आधार पर परिणाम बनाया जाएगा।
2. मैंने 10वीं की परीक्षा सीबीएसई से दी है। ऐसी संभावना है कि 31 जुलाई तक रिजल्ट आ जाएगा। जबकि बिहार बोर्ड में 11वीं में आवदेन का समय 28 जून है। मुझे चिंता है कि बिना 10वीं के परीक्षा परिणाम के कैसे आवेदन कर पाऊंगा?
जवाब- आप इस बारे में सीबीएसई से संपर्क कर सकते हैं। वैसे स्टेट बोर्ड भी अपनी तिथि बढ़ा सकते हैं। 11वीं नें स्कूल प्रोविजनल दाखिला भी दे सकता है।
3. 10वीं में मेरा विषय में कंपार्टमेंट था। अब 10वीं का परीक्षा परिणाम कैसे तैयार किया जाएगा। क्या हमारी परीक्षा होगी, यदि होगी तो कब तक? क्योंकि इस बारे में अभी कोई जानकारी स्कूल की तरफ से नहीं मिली है?
जवाब- इस बारे में दिशा-निर्देश का इंतजार करना होगा।
4. बीते साल मैंने स्वास्थ्य कारणों से 12वीं की परीक्षा नहीं दी, इस बार 12वीं का प्राइवेट फॉर्म भरा है? तो ऐसी स्थिति में परिणाम कैसे बनेगा?
जवाब- प्राइवेट परीक्षा के लिए बोर्ड जल्द ही दिशा निर्देश जारी करेगा। बहुत संभावना है कि अगस्त में इसकी परीक्षा होगी।
5. क्या सीबीएसई प्राइवेट और कंपार्टमेंट छात्रों की परीक्षा कराएगा? यदि कराएगा तो कब तक?
जवाब- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा तो कराएगा। लेकिन कब कराएगा, इसके लिए दिशा निर्देश जारी होंगे।
