लखनऊ रायपुर लखनऊ स्पेशल एक्सप्रेस 1 जुलाई से दौडेगी

रायपुर
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के यात्रियों के लिए लखनऊ- रायपुर -लखनऊ स्पेशल ट्रेन की सुविधा दी जा रही है।

गाड़ी संख्या 05305 लखनऊ रायपुर स्पेशल ट्रेन 1 जुलाई से आगामी आदेश तक लखनऊ से प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को 14:10 बजे लखनऊ से रवाना होकर अगले दिन 5:05 बजे उसलापुर से 6:01 बजे भाटापारा 7:05 बजे रायपुर पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 05306 रायपुर- लखनऊ स्पेशल ट्रेन  2 जुलाई  से आगामी आदेश तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को रायपुर से 12:05 बजे रवाना होकर 12:53 बजे भाटापारा 14:05 बजे उसलापुर होते हुए अगले दिन सुबह 5:10 बजे लखनऊ पहुंचेगी। इस गाड़ी का ठहराव रायपुर, भाटापारा, उसलापुर, पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल, कटनी, सतना, चित्रकूट, बांदा, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ स्टेशनों पर दिया गया है इस गाड़ी में दो पावरकार, 10 एसी-।।। सहीत कुल 12 कोच रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *