पाकिस्तान को एक बार फिर से झटका-इमरान के मंत्री बोले- 12 माह में FATF के एक्शन प्लान पर करेंगे काम

 इस्लामाबाद 
आतंकवाद को हमेशा से पनाह देने वाले पाकिस्तान को एक बार फिर से झटका लगा है और वह एक बार फिर से एफएटीएफ की की ग्रे सूची से बाहर निकलने में नाकामयाब रहा है। इस बीच पाकिस्तान ने शुक्रवार को कहा कि वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (एफएटीएफ) द्वारा दी गई नयी कार्य योजना को वह 12 महीने में लागू करेगा। मनी लॉन्ड्रिंग यानी धन शोधन गतिविधियों और आतंकवाद को मुहैया होने वाले धन की निगरानी करने वाले इस वैश्विक संगठन द्वारा पाकिस्तान को 'ग्रे (संदिग्ध) सूची में बरकरार रखे जाने के बाद यह बयान आया है। 

धन शोधन पर रोक लगाने में पाकिस्तान के नाकाम रहने को लेकर एफएटीएफ ने यह कदम उठाया है। उसने पाकिस्तान से हाफिज सईद और मसूद अजहर सहित संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित आतंकवादी संगठनों के कमांडरों तथा वरिष्ठ नेताओं को अभियोजित करने कहा है। एफएटीएफ ने पाकिस्तान को रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण कमियों को भी दूर करने करने कहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *