सुशीला देवी ने ओलंपिक के लिए किया क्वालीफाई

नई दिल्ली
भारतीय जुडोका (जूडो खिलाड़ी) सुशीला देवी ने महाद्वीपीय कोटा के जरिये ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया, जिसकी पुष्टि शुक्रवार को इस खेल के अंतरराष्ट्रीय महासंघ ने की। अंतरराष्ट्रीय जूडो महासंघ के मुताबिक 48 किग्रा भारवर्ग की इस खिलाड़ी के नाम 989 अंक हैं, जिससे उन्होंने एशियाई सूची में सातवें स्थान पर रहते हुए कोटा सुनिश्चित किया।

महाद्वीपीय कोटा क्षेत्र के जूडो खिलाड़ी की रैंकिंग के आधार पर दिए जाते हैं। एशिया के पास 10 कोटा स्थान हैं। इससे पहले अवतार सिंह इकलौते जूडो खिलाड़ी हैं जिन्होंने ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने 2016 रियो ओलंपिक के 90 किग्रा में भाग लिया था।

दर्शकों के बिना हो सकते हैं टोक्यो ओलंपिक

टोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति की अध्यक्ष सीको हाशिमोतो ने शुक्रवार को कहा कि चार सप्ताह बाद शुरू होने वाले ओलंपिक खेलों को दर्शकों के बिना आयोजित करना अब भी एक विकल्प है। इससे चार दिन पहले सोमवार को हाशिमोतो ने घोषणा की थी कि मैच स्थलों पर 10,000 तक दर्शकों को आने की अनुमति दी जाएगी तथा किसी भी स्टेडियम में उसकी क्षमता से 50 प्रतिशत से अधिक दर्शकों को नहीं आने दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *