2 जुलाई से भोपाल में शुरू होगी आयुष्मान खुराना स्टारर ‘डॉक्टर जी’ की शूटिंग

कोरोना की दूसरी लहर की वजह से रुकी आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत सिंह स्टारर ‘डॉक्टर जी’ की शूटिंग 2 जुलाई से भोपाल में शुरू होगी। फिल्म के लिए भोपाल और इलाहाबाद प्राइम लोकेशन के तौर पर चुने गए हैं। प्रोड्यूसर्स से जुड़े सूत्रों ने बताया कि ‘डॉक्टर जी’ के लिए पहले टेक्निकल रेकी इंदौर में हुई थी। वहां एक प्रॉपर्टी भी टीम को बेहद पसंद आई थी। लेकिन अब शूटिंग भोपाल में की जाएगी। वहां तकरीबन दो से ढाई हफ्ते के शूट के बाद टीम इलाहाबाद का रुख करेगी। बताया जा रहा है कि भोपाल में आयुष्मान के किरदार के घर और उनकी डिस्पेंसरी के घटनाक्रम फिल्माए जाएंगे। इसके लिए करीब 120 क्रू मेंबर्स मुंबई से भोपाल जाएंगे। हालांकि, रकुल भी आयुष्मान के साथ फिल्म की शूटिंग शुरू कर पाएंगी या नहीं? इस बात पर फिलहाल संशय है। क्योंकि वे अपनी एक अन्य फिल्म कंप्लीट करने में व्यस्त हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *