राघोपुर पहुंचे तेजस्वी को जाप कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे 

 पटना  
नेता प्रतिपक्ष और राघोपुर के विधायक तेजस्वी यादव शुक्रवार को अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर पहुंचे। राघोपुर पहुंचते ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। हालांकि लोगों ने लंबे समय बाद आने को लेकर सवाल भी किये। इस पर उन्होंने कहा कि चिंता न करें, सारी समस्याएं दूर होंगी। हालांकि उन्हें जाप कार्यकर्ताओं के विरोध का भी सामना करना पड़ा।

तेजस्वी दोपहर करीब ढाई बजे जब चकसिंगार पंचायत के लंका टोला के कटाव स्थल का निरीक्षण करने जा रहे थे तो मलिकपुर कबीर चौक पर जाप कार्यकर्ताओं ने उनको काले झंडे दिखाए। जाप के राघोपुर प्रखंड अध्यक्ष रवि कुमार यादव के नेतृत्व में जाप कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी के विरोध में नारे भी लगाए। उनका आरोप था कि राघोपुर प्रखंड के लोग जब कोरोना महामारी झेल रहे थे, तब तेजस्वी यादव देखने नहीं आए। अब दो महीने बाद वे अपनी राजनीति चमकाने क्षेत्र में आए हैं। 

तेजस्वी यादव शुक्रवार दोपहर कच्ची दरगाह बिदुपुर निर्माणाधीन सिक्स लेन पुल के जहाज से नदी पार कर राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में पहुंचे थे। उन्होंने विभिन्न प्रखंडों में पहले नदी के कटाव से होने वाले नुकसान को देखा। उन्होंने बाढ़ से बचाव के लिए जल्द बोल्डर लगाने का निर्देश दिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *