दो करोड़ 60 लाख के गांजे के साथ दो गिरफ्तार

महासमुंद। उत्तरप्रदेश के बलिया में बेचने ले जा रहे दो गांजा तस्करों को कोमाखान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ट्रक में आगे गोभी को लादे हुए थे और पीछे 52 बोरियों में 13 क्विंटल गांजा रखा था। गांजे की कीमत दो करोड़ 60 लाख रुपये बताई गई हैं।

एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने मीडिया के समक्ष आरोपियों को पेश करते हुए बताया कि आतिश सिंह उत्तर प्रदेश के बलिया जिला के कृपाराम का डेरा शिवपुर और हरिलाल उर्फ हीरालाल 35 गोपालगंज बिहार का रहने वाला हैं। जो ओडिशा के उर्मिगुड़ा के ढाबा के पास से ट्रक में 13 क्विंटल गांजा लेकर उत्तरप्रदेश के बलिया जा रहे थे कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कोमाखान पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से आरोपियों के आने का इंतजार कर रही थी तभी 6 चक्के वाली ट्रक टेमरी नाके पर खड़ी हुई और तभी इस वाहन से एक व्यक्ति उतरकर खेतों की भागने लगा, जबकि एक अन्य व्यक्ति ट्रक में ही बैठा रहा। हालांकि भागने वाले को तत्काल घेराबांदी कर पकड़ लिया गया। इस दौरान उन्होंने तस्करों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहे थे कि पुलिस ने ट्रक में चढ़कर देखा तलाशी ली तब ट्रक के पिछले हिस्से के सामने वाली जगह में गोभी लदा हुआ था। उन सभी हटाने के बाद पीछे जाकर तलाशी ली गई तब पुलिस के होश उड़ गए 52 बोरियों में कुल 13 क्विंटल गांजे को नीचे उतारा गया और इस संबंध में उनसे पूछताछ की गई। जप्त गांजे की कीमत लगभग 2 करोड़ 60 लाख रुपये बताई गई हैं।

एसपी का कहना है कि आरोपियों ने पूूछताछ में किसी कार का जिक्र किया है और कहा है कि एक कार वाले ने यह सामान उत्तरप्रदेश तक पहुंचाने कहा था और वह खुद ही ट्रक के सामने चल रहा था। पुलिस की टीम उक्त कार तक पहुंचने की कोशिश कर रही है, लेकिन अभी तक वह पकड़ से बाहर है। इस मामले में प्रयुक्त वाहन, मोबाइल के अलावा आरोपियों से 7 हजार 680 रुपए नगदी भी बरामद किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *