BCCI ने शेयर किया वीडियो- श्रीलंका दौरे से पहले आपस में ‘भिड़े’ शिखर धवन और भुवनेश्वर कुमार

नई दिल्ली
जहां भारत की एक टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारियां कर रही है, वहीं दूसरी टीम नए कप्तान शिखर धवन की अगुवाई में श्रीलंका दौरे पर जाने के लिए तैयार है। इस दौरे के लिए तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को टीम का उप-कप्तान बनाया गया है। भारतीय टीम 28 जून को श्रीलंका के लिए रवाना होगी, जहां दोनों टीमों के बीच छह मैचों की व्हाइट बॉल सीरीज खेली जाएंगी। इस दौरे पर रवाना होने से पहले कप्तान और उप-कप्तान के बीच एक जोरदार मुकाबला हुआ। इसकी फोटो बीसीसीआई ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है।

दरअसल, बीसीसीआई ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें दोनों खिलाड़ी प्लेस्टेशन में फुटबॉल का एक मुकाबला खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों ही खिलाड़ी ध्यानपूर्वक इस मुकाबले में एक दूसरे को चुनौती देते हुए नजर आ रहे हैं। इसके कैप्शन में बोर्ड ने फैन्स से एक सवाल पूछा और लिखा कि, 'कौन जीत रहा है यह मैच, शिखर धवन या भुवनेश्वर कुमार।'

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *