पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज फिर हुई बढ़ोतरी
नई दिल्ली
भारतीय घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में शनिवार (26 जून) को बढ़ोतरी हुई है। तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल-डीजल की कीमत में इजाफा किया है। दिल्ली में शनिवार को पेट्रोल 35 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली में पेट्रोल आज 98.11 प्रति लीटर मिल रही है। दिल्ली में डीजल के दामों में भी 35 पैसे प्रति लीटर बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद राजधानी में डीजल आज 88.65 रुपये प्रति लीटर बिक रही है।
मुंबई में आज पेट्रोल 104.22 रुपये प्रति लीटर मिल रही है। वहीं डीजल 96.16 रुपये प्रति लीटर बिक रही है। कोलकाता में पेट्रोल आज 97.97 रुपये प्रति लीटर मिल रही है और डीजल 91.50 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 99.19 रुपये प्रति लीटर है और डीजल की कीमत 93.23 रुपये प्रति लीटर है। इन शहरों में पेट्रोल के दाम 100 के पार बेंगलुरु में पेट्रोल 101.39 रुपये प्रति लीटर मिल रही है और डीजल 93.98 रुपये प्रति लीटर है। भोपाल में पेट्रोल 106.35 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 97.37 रुपये प्रति लीटर है।
पटना में पेट्रोल 100.13 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 94.00 रुपये प्रति लीटर है। 25 जून को क्या थे पेट्रोल-डीजल के भाव शुक्रवार (25 जून) को दिल्ली में पेट्रोल 97.76 रुपये और डीजल 88.30 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था। वहीं कोलकाता में पेट्रोल 97.63 रुपये और डीजल 91.15 रुपये प्रति लीटर था। मुंबई में शुक्रवार को पेट्रोल 103.89 रुपये और डीजल 95.79 रुपये प्रति लीटर मिल रहा था। चेन्नई में बीते दिन पेट्रोल 98.88 रुपये और डीजल 92.89 रुपये प्रति लीटर था।
