पीएम मोदी आज योगी सरकार के अयोध्या के विजन डाक्यूमेंट को देखेंगे, ड्राफ्ट को दिया जाएगा अंतिम रूप

लखनऊ 
अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के साथ ही अयोध्या को भव्य व नव्य रूप में संवार कर उसे अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए योगी सरकार ने विजन डाक्यूमेंट तैयार किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को सुबह 11 बजे इस दस्तावेज का प्रस्तुतिकरण देखेंगे। 

प्रस्तुतिकरण के दौरान लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य व दिनेश शर्मा भी मौजूद रहेंगे। अयोध्या के विकास में योगदान देने वाले विभागों मसलन ऊर्जा, वित्त, नगर विकास,परिवहन, पर्यटन व नागरिक उड्डयन विभाग के मंत्री भी मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी इस विजन डाक्यूमेंट पर अपने सुझाव देंगे और उनके द्वारा इसे मंजूर किए जाने के बाद ही इस ड्राफ्ट को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसी के हिसाब से अयोध्या के समग्र विकास के साथ साथ पौराणिक, एतिहासिक, सांस्कृतिक  पहचान का भव्य स्वरूप दिया जाएगा। अयोध्या को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी और वैश्विक पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित करने का भी लक्ष्य रखा गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *