अटल बिहारी वाजपेयी विवि का दसवां स्थापना दिवस

बिलासपुर। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय का 10वां स्थापना दिवस वीडि?ो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से यज्ञ एवं मंगला कामना के साथ मनाया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य गौ-सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत राम सुंदर दास ने कहा कि पढ़ाई के साथ नैतिक शिक्षा भी जरूरी है। मुझे खुशी है कि इस विश्वविद्यालय में युवाओं के अचार विचार और व्यवहार पर अधिक बल दिया जाता है, निरंतर प्रगति इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है।
विवि के कुलपति प्रो.अरुण दिवाकर नाथ वाजपेयी ने कहा कि विश्वविद्यालय युवाओं को गढ?े की टकसाल है। यज्ञ एवं आनलाइन कार्यक्रम में सभी धर्मों के प्रमुख उपस्थित थे। इसमें हिंदू धर्म प्रमुख प्रोफसर उपेंद्र कुमार त्रिपाठी वाराणसी, बौद्ध धर्म प्रमुख रोजी शर्मा हिमाचल प्रदेश, मुस्लिम धर्म प्रमुख मौलाना सैयद मोहम्मद साहब बिलासपुर, जैन धर्म प्रमुख अजय अहिंसा, ईसाई धर्म प्रमुख फादर एनआर बर्डे, सिख धर्म प्रमुख भाई मान सिंह बदला बिलासपुर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *