भारत की हार के तीन बड़े कारण माइकल बेवन ने बताए  

 नई दिल्ली 
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल मैच खत्म हुए दो दिन हो चुके हैं, लेकिन अभी भी इसको लेकर तमाम तरह की चर्चाएं हो रही हैं। रिजर्व डे तक खिंचे इस ऐतिहासिक मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को आठ विकेट से हराया। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर माइकल बेवन ने भारत की हार के तीन बड़े कारण बताए हैं, उन्होंने बिना नाम लिए टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को भी इस हार के लिए जिम्मेदार ठहराया है। 

माइकल बेवन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, '1- तैयारी- इंग्लिश कंडीशन के हिसाब से टीम इंडिया को मैच प्रैक्टिस नहीं मिली। 2- कंडीशन्स- भारतीय गेंदबाजों से ज्यादा न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों को कंडीशन्स ज्यादा सूट करती दिखीं। 3- परिस्थिति- मैच के आखिरी दिन टीम इंडिया मैच ड्रॉ करा सकती थी या हार ही सकती थी, लेकिन टीम इंडिया ने बल्लेबाजों पर अतिरिक्त दबाव बनाया।'

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *