आंध्र काडर की महिला अफसर प्रतिष्ठा आएंगी छत्तीसगढ़

रायपुर
राज्य को जल्द ही एक महिला आईएएस अफसर मिलने वाली है। वर्ष 2018 बैच की आंध्र प्रदेश काडर की   आईएएस प्रतिष्ठा मेमगाई जल्द ही छत्तीसगढ़ में ज्वाइन करेगी। प्रतिष्ठा को छत्तीसगढ़ आने के लिए रिलीव भी कर दिया है। बताया जाता है कि वे अगले सप्ताह तक राजधानी पहुंचकरअपनी ज्वाइनिंग दे देगी। प्रतिष्ठा मेमगाई आंध्र प्रदेश कैडर की आईएएस प्रतिष्ठा मेमगाई का विवाह 2018 बैच के ही छत्तीसगढ़ काडर आईएसएअफसर संबित मिश्रा के साथ हुई है। संबित वर्तमान मे रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ में एसडीएम पदस्थ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *