मुख्यमंत्री चौहान ने पीपल का पौधा रोपा

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज जवाहर चौक स्मार्ट रोड पर पीपल का पौधा रोपा। मुख्यमंत्री चौहान आज पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता के जन्म दिन के उपलक्ष्य में जवाहर चौक पर आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री चौहान ने वृक्षारोपण के लिए एकत्र जन-समुदाय को प्रेरित करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव की सावधानियों का पालन करते हुए आनंदपूर्वक अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें। मुख्यमंत्री चौहान ने पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता को जन्म दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए उनके यशस्वी जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि ईश्वर से यही प्रार्थना है कि गुप्ता शतायु हों और समाज की सेवा में निरंतर सक्रिय रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *