डीसीएम सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई, दो की मौत

मऊ
गोरखपुर से शटरिंग का सामान लेकर वाराणसी जा रही डीसीएम मऊ जिले में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में डीसीएम परिचालक तथा सवार युवक की मौत हो गई। घटना बहस्पतिवार सुबह कोपागंज थाना क्षेत्र के टडियाव के पास घटी।  

बताया जा रहा है कि गोरखपुर के रेलवे के ठेकेदार के 30 वर्षीय सहायक शुभम निवासी जबलपुर मध्यप्रदेश बृहस्पतिवार को डीसीएम में शटरिंग का सामान लोड करवाकर वाराणसी जा रहा था। वह कोपागंज थाना क्षेत्र के टडियांव के पास सुबह आठ बजे के करीब पहुंचा था कि चालक को झपकी आ गई। इसी दौरान बेकाबू होकर डीसीएम सड़क किनारे ट्रक से टकरा गई।

हादसे में डीसीएम में सवार शुभम और परिचालक राशिद 25 पुत्र इजराइल निवासी कुशीनगर गंभीर रूप से घायल हो गए। जहां कुछ देर बाद ही राशिद की मौके पर मौत हो गई, जबकि घायल शुभम की मौत जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।

वहीं डीसीएम चालक रऊफ निवासी देवरिया की गंभीर स्थिति बनी है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ट्रक तथा डीसीएम को जब्त कर थाने ले आई, वहीं दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *