रेलवे स्टेशनों में ई-पेमेंट के साथ मिलेंगी ट्रैन व प्लेटफॉर्म टिकटें

भोपाल
भोपाल डिवीजन रेलवे ने डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के मंडल के सभी स्टेशनों में पीओएस मशीन इंस्टॉल की है इसमें ट्रैन व प्ल्ोटफॉर्म दोनों प्रकार के टिकट मिल आॅनलाइन भुगतान पर मिल सकेंगे। ज्ञात हो कि अभी तक मात्र टेÑन टिकट ही पीओएस मशीन पर मिल रहे थे, लेकिन अब इममें प्लेटफॉर्म टिकट को भी इंपैनल कर दिया गया है। सीनियर डीसीएम विजय प्रकाश ने बताया कि स्टेशनों में पीओएस मशीन के लिए एक अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं।

रेलवे के मुताबिक मंडल के भोपाल, हबीबगंज, संतहिरदाराम नगर, विदिशा, बीना, गंजबसौदा, अशोकनगर, शिवपुरी सहित स्टेशनों में पीओएस मशीन को इंस्टॉल किया जा चुका है। जल्द ही शेष स्टेशनोें में भी उक्त मशीनें इंस्टॉल की जाने वाली हैं, इसकी प्रक्रिया चालू है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *