वेस्टर्न डिस्टरवेंस, आज भी हो सकती है भोपाल संभाग में झमाझम बारिश

भोपाल
वेस्टर्न डिस्टरवेंस के चलते राजधानी में पिछले दो दिनों में झमाझम बारिश हुई। आज  भी भोपाल संभाग के जिलों के मौसम विज्ञान क ेंद्र ने आॅरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसमें मध्यम वर्षा की संभावना है। मौसम वैज्ञानियों का दावा है कि मौसम का मिजाज अगले दो दिन तक बना रह सकता है इसके बाद थोड़ी राहत मिल सकती है।

मौसम वैज्ञानिक वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि वर्तमान में दक्षिणी-पूर्वी उप्र एवं दक्षिण-पश्चिम बिहार के ऊपर चक्रवातीय घेरा बना हुआ है जिससे होकर एक ट्रफ झारखंड-दक्षिणी छत्तीसगढ़ तक गुजर रही है। वहीं, वेस्टर्न डिस्टरवेंस सिस्टम एक्टिव है। इसके चलते अरब सागर की ओर से नमी आ रही है। इस वजह से पिछले दो दिनों में झमाझम बारिश हुई। आज भी बारिश के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र ने आॅरेंज अलर्ट जारी कर बताया कि आज भी भोपाल संभाग के सीहोर, राजगढ़, विदिशा जिलों में बारिश की संभावना है। वहीं, रायसेन जिले में भारी बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान 25 से 30 किमी. से ज्यादा की गति से तेज हवा चल सकती हैं। हालांकि तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होंगे।

मौसम विज्ञान केंद्र के   मुताबिक भोपाल जिले में पिछले 23 दिनों में अब तक 169 मिमीं. बारिश हो चुकी है जबकि पिछले साल जून महीने में 23 जून तक 244.56 मिमी. बारिश हो चुकी थी। हालांकि अभी अंतिम सप्ताह शेष बचा हुआ है इसमें भी अच्छी खासी बारिश की संभावना बन रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *