प्रथम डोज लगने वालो को वैक्सीन का नाम लिखकर दें – कलेक्टर कार्तिकेयन
मुरैना
मुरैना जिले में कोविड-19 का वैक्सीनेशन महाअभियान संचालित किया जा रहा है। ततसंबंध में जारी नवीन दिशा-निर्देशो की जानकारी देते हुए कलेक्टर बी. कार्तिकेयन ने बताया कि जिले के ऐसे 18 प्लस से अधिक आयु वर्ग के व्यक्ति है, जिन्हें वैक्सीनेशन के तहत प्रथम डोज लगाया जा रहा है। ऐसे सभी व्यक्तियों को वैक्सीन का नाम व दिनांक की जानकारीयुक्त एक स्लिप प्रदाय करें। स्लिप कार्ड कागज पर कम्प्यूटर से प्रिन्ट कर प्रदाय की जा सकती है।
कलेक्टर बी. कार्तिकेयन ने बताया कि प्रथम डोज के समय संबंधित व्यक्ति को इस बात की जानकारी होनी चाहिये कि उन्हें दोनो प्रकार की वैक्सीन कोविशिल्ड या को-वैक्सीन में से कौन सी वैक्सीन का टीका लगाया है, ताकि द्वितीय डोज के समय उन्हें किसी भी प्रकार की शंकाओं का सामना ना करना पडें।
कलेक्टर ने वैक्सीनेशन का नाम, दिनांकयुक्त स्लिप मुहैया कराये जाने की कार्यवाही सुनिश्चित कराने के निर्देश समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, जनपदो के सीईओ, निकायों के अधिकारियों के अलावा समस्त मेडिकल आॅफीसरो को प्रसारित किए है। उन्होंने कहा कि बीएलओ, ग्राम पंचायतो के सचिव तथा वार्ड प्रभारी, उनके प्रभार के क्षेत्रों के व्यक्तियों को लगाई गई वैक्सीन एवं डोज की जानकारी संधारित कर रखेंगे तथा आवश्यकता की स्थिति में संबंधित को उपलब्ध कराएंगे।
