आज उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य इन परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

मिर्जापुर
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का मिर्जापुर जिले में 24 जून को सुबह 11.10 बजे आगमन हो रहा है। उनका हेलीकाफ्टर पुलिस लाइन में उतरेगा। वहां से वह सड़क मार्ग से महुवरिया स्थित राजकीय इंटर कालेज के मैदान के कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। यहां लोकनिर्माण विभाग एवं सेतु निगम की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।

उप मुख्यमंत्री भाजपा कार्यकर्ताओं व विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद मीडिया से भी बातचीत करेंगे। माना जा रहा है कि वह किसी परियोजना का स्थलीय निरीक्षण भी कर सकते हैं। मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने के बाद वह लखनऊ वापस लौट जाएंगे। उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए राजकीय इंटर कालेज में वाटरप्रूफ पंडाल (जर्मन हैंगर) तैयार किया जा रहा है। बरसात के मौसम को देखते हुए बारिश से बचने की पूरी तैयारी की जा रही है। आसपास के क्षेत्रों में बैरियर लगाकर बैरिकेडिंग की जा रही है। पूरे क्षेत्र को पुलिस बल की निगरानी में ले लिया गया है।

उप मुख्यमंत्री का जनपद कार्यक्रम

  •     पुलिस लाइन में आगमन सुबह 11.10 बजे
  •     विंध्याचल में मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन सुबह 11.20 बजे
  •     जीआईसी में लोक निर्माण विभाग, सेतु निगम की परियोजनाओं का लोकार्पण सुबह 11.55 बजे।
  •     उप मुख्यमंत्री की पत्रकारों से वार्ता दोपहर 1.20 बजे।
  •     निर्माणधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण दोपहर 1.30 बजे।
  •     लखनऊ के लिए प्रस्थान दोपहर 1.55 बजे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *