महाअभियान का दूसरा दिन:वैक्सीन के प्रति रूझान बरकरार

भोपाल
कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक लोगों में टीकाकरण महाअभियान के प्रति दूसरे दिन भी रूझान देखा गया। अपरान्ह 3 बजे तक 7 लाख 76 हजार 661 लोगों ने टीकाकरण केन्द्र पहुँचकर वैक्सीन लगवाई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आव्हान पर आज भी प्रेरकों ने आमजन को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया।

टीकाकरण महाअभियान में आज प्रदेश के 6563 केन्द्रों पर वैक्सीनेशन की व्यवस्था की गई थी। शुरूआती एक घंटे में प्रात: 11 बजे तक एक लाख 37 हजार 17 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। दोपहर 12 बजे तक 3 लाख 2 हजार 66 लोग वैक्सीन लगवा चुके थे। अपरान्ह 3 बजे तक यह आंकड़ा 8 लाख के करीब पहुँच गया।

वैक्सीन के प्रति आमजन में दिखे रूझान से यह कहा जा सकता है कि अब प्रदेश का प्रत्येक नागरिक अफवाहों से परे हट कर वैक्सीन को अपनी निजी जिम्मेदारी मान रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *