घर में घुसकर किशोरी से छेड़खानी, विरोध करने पर दूसरी मंजिल से फेंका
मथुरा
मथुरा जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां छेड़छाड़ के बाद एक 17 वर्षीय किशोरी को तीन युवकों ने दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। दिल दहला देने वाली यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। 25 सेकंड के इस सीसीटीवी फुटेज में किशोरी को इमारत से नीचे गिरते हुए दिख रही है।
छाता कोतवाली क्षेत्र में हुई घटना से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने किशोरी को बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। शुरुआत में लड़की को एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन बाद में एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। डॉक्टरों के अनुसार किशोरी की रीढ़ की हड्डी टूट गई है।
