राज्यपाल ने रानी दुर्गावती को किया नमन, कबीर जयंती पर दी बधाई

रायपुर
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन किया है। राज्यपाल ने कहा है कि रानी दुर्गावती एक महान वीरांगना थी, जिन्होंने आत्मसम्मान की रक्षा के लिए अंतिम समय तक मुगलों से लड़ती रहीं और वीरगति को प्राप्त हुई। उनका पूरा जीवन समाज के लिए प्रेरणादायी है। उनसे हमें धैर्य और साहस की सीख मिलती है। वे अपने शौर्य के लिए सदैव याद रहेंगी।

उइके ने कबीर जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि भक्तिकाल के महान कवि के साथ-साथ संत कबीर दास समाज सुधारक भी थे। उन्होंने तत्कालीन समाज को नई दिशा प्रदान की थी और समाज में फैली हुई कुरीतियों पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने अपने रचनाओं के माध्यम से आम जनता में भाई-चारा, प्रेम और सद्भावना का संदेश दिया है। उनके दोहे मनुष्य को अज्ञानता के अंधकार से निकालकर ज्ञान के प्रकाश में ले जाने का कार्य करते हैं। उनके संदेश वर्तमान समय में भी प्रासंगिक है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *