ट्रेंट बोल्ट ने ऋषभ पंत और आर अश्विन को किया आउट, भारत के लिए बजी खतरे की घंटी
नई दिल्ली
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच साउथम्पटन के द एजिस बाउल स्टेडियम में खेला जा रहा है। टीम इंडिया की बढ़त 120 रनों के पार पहुंच चुकी है, लेकिन इस दौरान भारत आठ विकेट भी गंवा चुका है। ऋषभ पंत 41 रन बनाकर ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में हेनरी निकोल्स को कैच थमाकर आउट हो गए। इसी ओवर में आर अश्विन स्लिप में रोस टेलर को कैच थमाकर पवेलियन लौट गए।
