चीन की वैक्सीन बेअसर? जिन देशों में लगी, वहां फिर से फैल रहा है कोरोना वायरस

 न्यूयॉर्क 
भारत की देखादेखी चीन ने भी वैक्सीन डिप्लोमेसी को बढ़ावा देते हुए कई देशों को टीका पहुंचाया। कई देशों ने चीन से टीके खरीदे भी हैं। हालांकि, चीनी कोरोना वैक्सीन कितनी असरदार है इसको लेकर सवाल उठते रहे हैं और अब खबर आई है कि जिन देशों में ये वैक्सीन लगाई गई वहां कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। मंगोलिया, सेशेल्स और बहरीन चीनी टीकों पर निर्भर थे लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक, इन देशों में संक्रमण अब तेजी से फैलने लगा है। कई देशों के उदाहरण से ये संकेत मिलते हैं कि चीनी वैक्सीन कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने में कारगर नहीं है, खासतौर पर नए वैरिएंट्स को रोकने में। 
 
सेशेल्स, चिली, बहरीन और मंगोलिया में करीब 50 प्रतिशत से 68 प्रतिशत तक की आबादी का टीकाकरण पूरा हो गया है। यह स्थिति तब है जब तेजी से टीकाकरण के मामले में ये देश अमेरिका से भी आगे हैं। हालांकि, कोरोना महामारी से बुरी तरह प्रभावित टॉप 10 देशों में ये देश शामिल हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ हॉन्ग-कॉन्ग के वायरोलॉजिस्ट जिन डोंगयान कहते हैं, 'अगर टीके असरदार होते, तो हमें यह पैटर्न देखने को नहीं मिलता। चीन की जिम्मेदारी है कि वह इसका समाधान करे।'

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *