वन विहार में अभी शुरू नहीं होगी नाइट सफारी

भोपाल
राजधानी के अनलॉक होने के साथ-साथ वन विहार को भी पर्यटकों के खोल दिया गया है, लेकिन अभी नाइट सफारी की शुरुआत नहीं की गई है। शहर में रात 8 बजे से दूसरे दिन सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू है, इसकी वजह से अभी नाइट सफारी शुरू नहीं की गई है।

गौरतलब है कि  वन विहार की नाईट सफारी लोगों में काफी लोकप्रिय है। वन विहार के डायरेक्टर अजय यादव ने कहा कि यहां पहुंचने वाले पर्यटकों की थर्मल स्कैनिंग अनिवार्य रूप से करानी होगी। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग मैंटेन रखना भी जरूरी होगा।

 राजधानी के भोपाल के अनलॉक होने के साथ साथ वन विहार को  सप्ताह में सिर्फ सोमवार से गुरुवार तक 4 दिन ही सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक के लिए खोला जा रहा है। वन विहार में घूमते समय पर्यटकों को सोशल डिस्टेंसिंग का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा। इस दौरान मास्क लगाना भी जरूरी होगा। बिना मास्क के वन विहार में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। कोरोना नियमों का उल्लंघन करने वाले के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *