तकनीकी शिक्षा विभाग: AICTE 30 जून तक जारी करेगा कॉलेजों की मान्यता
भोपाल
कोरोना संक्रमण ने प्रोफेशनल कोर्स की व्यवस्थाओं को चरमरा कर रख दिया है। जहां अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परषिद एआईसीटीई बार-बार अपना कार्यक्रम बदलना पड़ रहा है। वहीं आरजीपीवी को संबद्धता देने के लिए कॉलेजों को आवेदन करने 15 दिनों की और मोहलत दी है। तकनीकी शिक्षा विभाग भी दसवीं, बारहवीं, जेईई मैंस और यूजी के अंतिम वर्ष के रिजल्ट के इंतजार में बैठा हुआ है। रिजल्ट जारी होते ही काउंसलिंग का आगाज करेगा।
तकनीकी शिक्षा विभाग ने अपने सभी कोर्स में प्रवेश कराने की व्यवस्थाएं करना शुरू कर दी है। इसकी शुरुआत अप्रूव कॉलेजों का डाटा एकत्रित करने की जाएगी। एआईसीटीई 30 जून तक सभी कॉलेजों की मान्यता और निरंतरता जारी कर देगा। एआईसीटीई ने विवि को 15 जुलाई तक संबद्धता जारी आवेदन करने समय दिया है। इसलिए आरजीपीवी भी 15 जुलाई तक संबद्धता के लिए आवेदन जमा कराएगा। जब तक सीबीएसई और एमपीबोर्ड दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट देगा। तब तक विभाग अपनी काउंसलिंग के लिए सीटों का ब्यौरा तैयार कर लेगा।
रिजल्ट आने के बाद वह विद्यार्थियों का कोर्स में प्रवेश कराने पंजीयन शुरू करा देगा। इसके बाद जेईई मैंस और एडवांस का रिजल्ट आने पर वह विद्यार्थियों से च्वॉइस फिलिंग कराकर आलटमेंट जारी कर देगा। क्योंकि एआईसीटीई ने 31 अगस्त तक पहले राउंड की काउसंलिंग खत्म करने का कार्यक्रम जारी किया है।
आयुक्त तकनीकी शिक्षा प्री पालीटेक्निक टेस्ट (पीपीटी) के दवसीं के आधार पर पालीटेक्निक में प्रवेश कराएगा। वहीं बीफार्मा में 12वीं की मेरिट के आधार पर प्रवेश दिए जाते हैं। इसलिए सीबीएसई और एमपी बोर्ड द्वारा दसवीं और बारहवीं के रिजल्ट जारी होते ही पॉलीटेक्निक और बीफार्मा में प्रवेश कराने काउंसलिंग शुरू कर दी जाएगी।
उच्च शिक्षा विभाग जून के अंत तक यूजी के अंतिम वर्ष की परीक्षाओं के रिजल्ट जारी कर देगा। वर्तमान में सभी विवि ओपन बुक से यूजी के अंतिम वर्ष की परीक्षाएं ले रहा है, जो अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। विभाग को सिर्फ मूल्यांकन कराकर रिजल्ट जारी करना है। इससे आयुक्त तकनीकी शिक्षा जुलाई के प्रथम सप्ताह से एमबीए और एमसीए में प्रवेश कराने के लिए काउंसलिंग शुरू कर सकता है।
