मुख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत 7 करोड़ 98 लाख विकास कार्यों का भूमिपूजन किया

बेमेतरा
प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज मंगलवार को राजधानी रायपुर स्थित शासकीय निवास कार्यालय से विडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से जल जीवन मिशन अंतर्गत बेमेतरा जिले को 798.24 लाख रुपये के 09 नलजल योजना के कार्यों का भूमिपूजन किया गया।

वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत बेमेतरा मे किया गया। मुख्यमंत्री बघेल द्वारा जल जीवन मिशन के तहत विधानसभा क्षेत्र बेमेतरा अंतर्गत मटका एकल ग्राम नलजल योजना लागत राशि एक करोड़ 10 लाख 74 हजार रुपये के 01 कार्य, नवागढ़ विधानसभा अंतर्गत ग्राम-बिलई रेट्रोफिटिंग नलजल योजना 59.43 लाख रुपये, ग्राम-अतरिया एकल ग्राम नलजल योजना लागत राशि 99.23 लाख रुपये एवं ग्राम-ढोलिया एकल ग्राम नलजल योजना लागत राशि 99.67 कार्य और साजा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम-सोहागपुर रेट्रोफिटिंग नलजल योजना लागत राशि 75.28 रुपये, ग्राम-भरदाकला रेट्रोफिटिंग नलजल योजना लागत राशि 94.02 रुपये, ग्राम-भेण्डरवानी रेट्रोफिटिंग नलजल योजना लागत राशि 108.16 रुपये, ग्राम-जाता रेट्रोफिटिंग नलजल योजना लागत राशि 84.02 रुपये, ग्राम-गर्रा रेट्रोफिटिंग नलजल योजना लागत राशि 67.69 रुपये के कार्य का भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं नवागढ़ विधायक गुरुदयाल सिंह बन्जारे, विधायक बेमेतरा आशीष कुमार छाबड़ा, कलेक्टर भोसकर विलास संदीपान, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के अलावा बंशी पटेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष बेमेतरामती कुमारी जायसवाल, नवागढ़ ज.पं. अध्यक्षमती अंजली मारकण्डे, बेरला जनपद पंचायत अध्यक्षमती हीरा बाई वर्मा, एएसपी विमल कुमार बैस, कार्यपालन अभियंता जी एन रामटेके सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *