दर्जी समाज के प्रतिनिधियों ने पर्यटन मंत्री सुठाकुर से भेंट की
भोपाल
जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने दर्जी समाज के प्रतिनिधियों को आज मंत्रालय में पर्यटन और संस्कृति मंत्री सुउषा ठाकुर से मिलवाया। अखिल भारतीय टेकचंद महाराज ट्रस्ट के अध्यक्ष मोहन लाल चौहान और समाज के प्रतिनिधियों ने सद्गुरु टेकचंद महाराज की उज्जैन (कडछा) में स्थित समाधि स्थल को धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए भेंट कर मांग पत्र सौंपा। । मंत्री सिलावट ने कहा की दर्जी समाज के आराध्य सद्गुरु टेकचंद महाराज की उज्जैन जिले के कड़छा में तपोस्थली और समाधि है, जहाँ पूरे देश से शरद पूर्णिमा के दिन लाखो श्रद्धालु और भक्त तीर्थ स्थली पर आते है।
संस्कृति मंत्री सुठाकुर ने इस पर तुरंत कार्रवाई का आश्वासन दिया और कहा की शरद पूर्णिमा पर मंत्री सिलावट के साथ वे खुद सद्गुरु की समाधि पर आएँगी।
