स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया करें शुरू, जिला शिक्षा अधिकारियों को विभाग ने भेजा आदेश
रायपुर
कोरोना के चलते सभी स्कूल बंद है। इस कारण स्कूलों में प्रवेश की प्रक्रिया बंद है। शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों में पढ़ई तुंहर दुआर योजना के अंतर्गत आनलाइन या आफ लाइन मोड पर अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। जिससे बच्चों को घर बैठे लिखने पढऩे सीखने में मदद मिल सके। पाठ्य पुस्तकों के वितरण व अन्य योजनाओं का लाभ लेने के लिए बच्चों को अगली कक्षा में प्रवेश दिलाना जरूरी है इसलिए शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर सत्र 2021-22 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने कह दिया है। हालांकि नियमानुसार स्कूल अभी भी बंद हैं,कब खुल पायेंगे इस संबंध में कोई फैसला नहीं हुआ है।
राज्य शासन द्वारा कक्षा 10 वीं व 12 वीं को छोड़कर अन्य सभी कक्षाओं में जनरल प्रमोशन दिया गया है। कक्षा पहली से 8 वीं तक कक्षा11 वीं के विद्यार्थियों को स्वमेव अगली कक्षाओं में प्रवेश दे दिया जाए। इसके लिए विद्यार्थियों को किसी प्रकार का आवेदन करने की जरूरत नहीं हैं। स्कूलों में प्राचार्य बिना किसी आवेदन के इन कक्षाओं के बच्चों का नाम अगली कक्षा के रजिस्टर में अंकित करके उन्हे अगली कक्षा में प्रवेश देंगे।
