इस्लामाबाद
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बुधवार को सुबह स्थानीय समय के मुताबिक 6 बजकर 39 मिनट पर धरती भूकंप के झटकों से हिल उठी। पाकिस्तान में आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 रही। भूकंप का केंद्र 146 किलोमीटर दूर दक्षिण पश्चिम में देखा गया।