5वें दिन का पहला सेशन रहा टीम इंडिया के नाम, न्यूजीलैंड का स्कोर 135/5

 नई दिल्ली 
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथम्पटन के द एजिस बाउल स्टेडियम में खेला जा रहा है। पांचवें दिन का खेल शुरू हो गया है। न्यूजीलैंड ने 135 रनों पर पांचवां विकेट गंवा दिया है। मोहम्मद शमी की गेंद पर बीजे वाटलिंग पवेलियन लौटे। टीम इंडिया की ओर से पांचवें दिन अभी तक बहुत कसी हुई गेंदबाजी की गई है।
 
 पांचवें दिन का लंच ब्रेक हो गया है। न्यूजीलैंड ने 72 ओवर में पांच विकेट पर 135 रन बना लिए हैं। न्यूजीलैंड अभी भी भारत से 82 रन पीछे है। केन विलियमसन 19 रन बनाकर खेल रहे हैं, दूसरे छोर पर उनका साथ दे रहे हैं कोलिन डि ग्रैंडहोम ने, जिन्होंने अभी तक खाता भी नहीं खोला है।
 लगातार दो ओवर में दो विकेट कीवी टीम ने गंवा दिए हैं। 70.2 ओवर में न्यूजीलैंड ने 135 रनों पर पांचवां विकेट गंवाया। मोहम्मद शमी की गेंद पर बीजे वाटलिंग 1 रन बनाकर बोल्ड हो गए। न्यूजीलैंड अभी भी भारत से 82 रन पीछे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *