फ्री राशन: दो दिन में दो लाख लोगों को मुफ्त में मिला गेहूं और चावल

 आगरा  
जून माह के दूसरे चरण के राशन वितरण के दूसरे दिन सुबह से देर शाम तक राशन वितरण हुआ। पूर्ति विभाग के आंकड़ों के अनुसार आगरा में सोमवार देर शाम तक दो लाख राशनकार्ड पर राशन बंट चुका था। जनपद की 1100 से अधिक दुकानों से कार्डधारकों को गेंहू, चावल और अंत्योदय कार्डधारकों को पैसे देकर रियायती दर पर चीनी और मिट्टी का तेल मिला। 

वितरण के दूसरे दिन भी 5 प्रतिशत दुकानों पर राशन नहीं पहुंचा। जिला पूर्ति अधिकारी उमेश चन्द्र मिश्र ने बताया कि सोमवार को जिन दुकानों पर राशन वितरण नहीं हुआ, वहां मंगलवार से वितरण शुरू हो जाएगा। राशन वितरण में सभी कार्डधारकों को मास्क लगाना होगा व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। वितरण के दूसरे दिन भी सर्वर से कोई दिक्कत नहीं हुई। बुधवार को वितरण सुबह 6 बजे से शुरू होगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *