जबलपुर मंडल के कटंगी खुर्द-न्यू कटनी सेक्शन के मध्य दोहरीकरण कार्य इंटरलाकिंग/नान-इंटरलाकिंग कार्य के गाडिय़ों का परिचालन 26 जून तक प्रभावित

रायपुर
पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल के कटंगी खुर्द-न्यू कटनी सेक्शन के मध्य दोहरीकरण कार्य हेतु इंटरलाकिंग/नान-इंटरलाकिंग का कार्य 20 जून से प्रारंभ हो गया है जो 26 जून तक पूरा किया जायेगा । इस कार्य के चलते इस मार्ग पर चलने वाली कुछ यात्री गाडिय़ों का परिचालन प्रभावित रहेगा ।
जिसके तहत इस मार्ग से होकर गुजरने वाली दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित कुछ गाडियों का परिचालन भी प्रभावित रहेगा जिसके चलते कुछ गाडिय़ों को रद्द भी किया गया है।

रद्द होने वाली गाडियां

  • 21 से 24 जून तक बिलासपुर स्टेशन से चलने वाली 08234 बिलासपुर -इंदौर स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी
  • 22 से 25 जून तक इंदौर स्टेशन से चलने वाली 08233 इंदौर-बिलासपुर स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी
  • 23 जून को हबीबगंज स्टेशन से चलने वाली 02157 हबीबगंज-सांतरागाछी स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी
  • 24 जूनको सांतरागाछी स्टेशन से चलने वाली 02158 सांतरागाछी- हबीबगंज स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाडियां

  • 20 जून को दुर्ग से रवाना होने वाली 08203 दुर्ग-कानपुर स्पेशल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोंदिया-काछपुरा-जबलपुर-कटनी होकर चलेगी ।
  • 21 जून को कानपुर से रवाना होने वाली 08204 कानपुर-दुर्ग स्पेशल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कटनी-जबलपुर-काछपुरा-गोंदिया होकर चलेगी ।
  • 23 जून को दुर्ग से रवाना होने वाली 08201 दुर्ग-नौतनवा स्पेशल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोंदिया-काछपुरा-जबलपुर-कटनी होकर चलेगी ।
  • 25 जून को नौतनवा से रवाना होने वाली 08202 नौतनवा-दुर्ग स्पेशल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कटनी-जबलपुर-काछपुरा-गोंदिया होकर चलेगी ।
  • 17 जून को वलसाड से रवाना होने वाली 09209 वलसाड-पुरी स्पेशल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग इटारसी-नागपुर-बिलासपुर होकर चलेगी ।
  • 20 जून को पुरी से रवाना होने वाली 09210 पुरी-वलसाड स्पेशल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बिलासपुर-नागपुर-इटारसी होकर चलेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *