दिशा परमार संग जल्द ही शादी के बंधन में बंधेगें राहुल वैद्य
‘बिग बॉस 14’ फ्सर्ट रनरअप रहे सिंगर राहुल वैद्य इनदिनों स्टंट शो ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल फिलहाल राहुल केप टाउन मं इस शो की शूटिंग में बिजी हैं। यहां से लगातार वह अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करते नजर आ रहे हैं। लेकिन इन सब के बीच राहुल के फैंस उनकी और उनकी गर्लफ्रेंड दिशा परमार के बारे में यह जानने के लिए बेताब हैं कि आखिर ये क्यूट कपल शादी के बंधन में कब बंधेगा। तो अब राहुल वैद्य के फैंस का इंतजार खत्म हो सकता है क्योंकि राहु वैद्य ने हाल ही में अपनी शादी की तारीख का ऐलान करने का संकेत दिया है। सिंगर राहुल वैद्य ने हाल ही में चैट में अपनी शादी की डेट को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरल महामारी की वजह से उन्होंने और उनकी गर्लफ्रेंड ने अपने कई वेडिंग प्लान्स को आगे बढ़ाया है। हालांकि, उन्होंने बताया कि वह अपने प्रियजनों को अपनी और दिशा की शादी में आमंत्रित करना चाहता है और लेकिन कोरोना नियमों की वजह से सिर्फ 25 मेहमानों को ही अब बुला सकते हैं। इसी चैट में राहुल ने आगे कहा, कोविड 19 महामारी की वजह से हमें अपनी शादी को कई बार आगे बढ़ाना पड़ा है। जैसा की सबको पता है कि शादी में कोविड नियमों के अनुसार सिर्फ 25 लोग ही शामिल हो सकते हैं जबकि मैं कम से कम अपनी शादी में अपने करीबी रिश्तेदार और दोस्तों की मौजूदगी चाहता हूं। हालांकि, हम जल्द ही नई तारीख की ऐलान करने की उम्मीद करते हैं। आपको बता दें कि राहुल के केपटाउन जाने के बाद दिशा उन्हें काफी मिस कर रही हैं। इससे पहले दोनों को अक्सर एक साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा जाता था। दोनों की केमिस्ट्री पर्सनल लाइफ में ही आॅनस्क्रीन भी काफी पसंद की जाती है। दोनों म्यूजिक वीडियो मध्यायन में नजर आए थे जिसमें उनकी शानदार बॉन्डिंग को खूब पसंद किया गया। इस म्यूजिक वीडियो के दौरान के फोटोशूट की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं।
