शत-प्रतिशत टीकाकरण करवाकर ही हम कोरोना से लडाई जीत सकते हैं: मंत्री सखलेचा

भोपाल

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने नीमच के जाजू कन्या महा-विदयालय पर माँ सरस्वयती एवं स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर टीकाकरण महा-अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार, पवन पाटीदार भी उपस्थित थे।

मंत्री सखलेचा ने कहा कि शत-प्रतिशत टीकाकरण करवाकर और जागरूकता से ही हम कोरोना की लड़ाई जीत सकते हैं। सभी मिलकर नीमच जिले को सुरक्षित रखने के लिए अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएँ और शत-प्रतिशत टीकाकरण करवाएं। उन्होंने कहा कि संभावित तीसरी लहर को जिले में प्रवेश ही नहीं करने दें इसके लिए जरूरी है, सभी का टीकाकरण हो। शत-प्रतिशत टीकाकरण, कोविड अनुकूल व्यवहार के पालन से ही हम कोरोना की संभावित तीसरी लहर से अपने क्षेत्र को सुरक्षित रख सकते हैं। मंत्री सखलेचा ने कहा कि जल्दी ही मास्ट्रर प्लान बनाकर उसे अंतिम रूप देकर अभी जितने बेड की उपचार सुविधा जिले के अस्पतालों में है, उससे अधिक बेड 15 दिवस में उपलब्धता करवायेगें। कार्यक्रम को विधायक दिलीप सिंह परिहार एवं पवन पाटीदार ने भी सम्बोधित किया।

मंत्री सखलेचा ने विधायक परिहार के साथ टीकाकरण केन्द्र पर कतार में खडे युवाओं से चर्चा कर उनका स्वागत किया और टीकाकरण केन्द्र पर पदस्थ स्टाफ का भी उत्साहवर्धन किया। उन्होंने नीमच की स्वर्णकार धर्मशाला में टीकाकरण केन्द्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जावद में बोहरा समुदाय द्वारा अपने समुदाय का शत-प्रतिशत टीकाकरण करवाने की बात कही है, जो प्रशंसनीय है। उन्होंने अन्य सभी सामाजिक संगठनों से भी आगृह किया कि वे अपने समाज के सभी लोगों का शत-प्रतिशत टीकाकरण करवाकर, इस महा-अभियान को सफल बनाएँ।

अठाना व जावद में आमजनों को पीले चावल देकर आमंत्रित किया

मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने सोमवार को टीकाकरण महा-अभियान के तहत जावद विधानसभा क्षेत्र के अठाना एवं जावद नगर में पैदल घर-घर जाकर पीले चावल देकर आमजनों, व्यवसाईयों, दुकानदारों से टीकाकरण केन्द्र पहुँचकर वैक्सीन लगवाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि शत-प्रतिशत टीकाकरण करवाकर हम स्वयं और अपने परिवार को कोरोना की सम्भावित तीसरी लहर से सुरक्षित रख सकते हैं। कोरोना का टीका सबसे बड़ा सुरक्षा चक्र है। मंत्री सखलेचा ने सभी का आव्हान किया कि वे टीकाकरण केन्द्र पर अपने परिवार के सदस्यों के साथ पहुँचकर टीका अवश्य लगवाएँ।

मंत्री सखलेचा ने नीमच में पैदल भ्रमण कर किया टीकाकरण करवाने का आव्हान

मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने सोमवार को नीमच शहर के बाजार में विधायक दिलीप सिंह परिहार व अन्य जन-प्रतिनिधियों के साथ पैदल भ्रमण कर, व्यवसाईयों, दुकान-दारों और आमजनों को टीकाकरण महा-अभियान के तहत अपना और अपने परिवार के सभी सदस्यों का टीकाकरण अवश्य करवाने का आव्हान किया। उन्होंने नीमच में सभी दुकानदारों से आग्रह किया कि वे स्वयं का टीकाकरण करवाते हुए फोटो का फ्लेक्स बनवाकर, अपनी दुकान के बाहर प्रदर्शित करें, कि मैंने वैक्सीन लगवाई है आप भी वैक्सीन अवश्य लगवाएं। इससे दुकानों पर आने वाले ग्राहक व आमजन भी टीकाकरण के लिए प्रेरित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *