मोदी कैबिनेट विस्तार की अटकलों के बीच आज दिल्ली पहुंचेंगे सीएम नीतीश 

 पटना 
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार निजी दौरे पर मंगलवार को दिल्ली जाएंगे। लोकसभा में जदयू संसदीय दल के नेता और मुंगेर सांसद ललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के इस प्रस्तावित दिल्ली दौरे का मंत्रिमंडल विस्तार से कोई लेना-देना नहीं।  बातचीत में सोमवार को ललन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री निजी यात्रा पर अपनी आंखों का इलाज कराने दिल्ली जा रहे हैं। उनकी इस यात्रा का केंद्रीय कैबिनेट के विस्तार से कोई मतलब नहीं है। मंत्रिमंडल विस्तार और इसमें उनके शामिल होने के सवाल पर ललन सिंह ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार पीएम का विशेषाधिकार है, किसे शामिल करना है, यह भी उन्हीं का विशेषाधिकार है और इसमें किसी का हस्तक्षेप नहीं हो सकता। उन्होंने कहा, कि मंत्रिमंडल विस्तार और जदयू का उसमें शामिल होना अटकलबाजी है और अटकलबाजी पर राजनीति नहीं होती। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *