महंगाई का विरोध जताने बैलगाड़ी पर सवार होकर निकले महापौर

रायपुर
देश में बढ़ती हुई महंगाई को लेकर कांग्रेस ने केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है जिसके तहत कांग्रेस जनों द्वारा अपने तौर तरीकों से इसका विरोध किया जा राह है। इसी कड़ी में सोमवार को शहर महापौर एजाज ढेबर बैलगाड़ी पर सवार होकर अपने काफिले के साथ निगम मुख्यालय से शहर में निकले और लोगों का ध्यान बढ़ती महंगाई की ओर आकृष्ट कराया। शहर में विभिन्न पेट्रोल पम्प के पास कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने सांकेतिक प्रदर्शन किया और कांग्रेस के कार्यकतार्ओं ने मोदी है तो महंगाई है की तख्ती के साथ प्रदर्शन किया।

सोमवार को महापौर एजाज ढेबर ने कुछ अलग अंदाज में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। बैलगाड़ी में सवार होकर महापौर ढेबर ने निगम मुख्यालय के लिए रवाना हुए। महापौर एजाज ढेबर के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता सहित पार्षद भी मौजूद हैं।

इस दौरान महापौर ढेबर ने कहा कि वर्ष 2014 में 450 रुपये का बिकने वाला रसोई गैस सिलेंडर 900 रुपये पर पहुंच गया है, पेट्रोल 100 के करीब तथा डीजल 95 रुपए पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी द्वारा 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा सरकार बनने पर मंहगाई कम करने, दो करोड़ बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने का जो वादा किया था वो एक जुमला साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *