हैदराबाद के अनुराग विवि में डॉ. ठाकुर बोर्ड आॅफ स्टडीस में सदस्य नामित
रायपुर
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के अधिष्ठाता, कृषि संकाय डॉ. एम.पी.ठाकुर को उनके दीर्घ शैक्षणिक अनुभवो को दृष्टिगत रखते हुये उन्हें अनुराग विश्वविद्यालय, हैदराबाद (तेलांगाना) में कृषि विज्ञान में बोर्ड आॅफ स्टडीस का सम्मानीय सदस्य तीन वर्ष (2021-22 से 2023-24) के लिए नामित किया गया है इस समिति में देश के विभिन्न विश्व विद्यालयों के नौ अधिष्ठाता, कृषि संकाय, संचालकगण तथा प्रशासनिक अधिकारी सम्मिलित है। यह समिति कृषि विज्ञान में संचालित स्नातक, स्नाकोत्तर तथा पी.एच.डी पाठ्क्रम के विभिन्न विषयों का अनुमोदन करती है एवं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली द्वारा अनुमोदित पाठ्क्रम में अधिकतम 25 प्रतिशत तक के नये विषयों को स्थानीय आवश्यकतानुसार परिवर्तित कर सकती है।
हॉल ही में डॉ. एम.पी. ठाकुर को उनके उद्यानिकी (मशरूम) के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए कृषि प्रोद्योगिकी विज्ञान सोसायटी, गाजियाबाद (उत्तरप्रदेश) द्वारा अंतराष्ट्रीय सम्मेलन में आउटस्टेंडिग एचीवमेंट एवार्ड – 2020 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान डॉ. ठाकुर को चौथे अंतराष्ट्रीय सम्मेलन जो कि ग्लोबल एप्रोफोस इन नेचुरल रिसोर्स मेनेजमेन्ट फार क्लायमेंट स्मार्ट एग्रीकल्चर विषय पर फरवरी 26-28, 2021 को शोभित डीम्ड विश्वविद्यालय, मोदीपुरूम, मेरठ में आयोजित किया गया था, के दौरान प्रदाय किया गया है। इस सम्मेलन में देश के अनेक विश्वविद्यालययों के कुलपतियों, संचालको, वैज्ञानिकों, विद्यार्थियों ने भाग किया था। इस सम्मेलन में डॉ. एम.पी.ठाकुर द्वारा एक आंमत्रित शोध पत्र भी प्रस्तुत किया गया था जिससे अध्यक्ष द्वारा बहुत सराहा गया था।
उल्लेखनीय है कि डॉ. ठाकुर भारतीय पादप रोग विज्ञान समिति नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके है, एवं भारतीय पादप रोग विज्ञान समिति द्वारा उन्हे फरवरी 2022 में आयोजित समिति के 75वें प्लेटिनम जुबली के अवसर पर प्रकाशित क्रॉप डिसिस कमपेंडियम के अंतर्गत मशरूम डिसिस कमपेंडियम के लिए टीम लीडर नामित किया गया है। डॉ. ठाकुर को भारतीय पादप रोग विज्ञान समिति नई दिल्ली द्वारा सर के.सी मेहता एवं मनोरजंन मित्रा अवार्ड, भारतीय कवक एंव पादप रोग विज्ञान समिति, उद्यपुर (राजस्तान) द्वारा डॉ. पी.आर.वर्मा अवार्ड तथा भारतीय कवक विज्ञान समिति कोलकाता द्वारा मानद फैलो से सम्मानित किया जा चुका है।
