चिकित्सा शिक्षा मंत्री सारंग ने भोपाल में की महा वैक्सीनेशन की शुरुआत

भोपाल

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने भोपाल में महा टीकाकरण अभियान की शुरुआत  महिला पॉलिटेक्निक स्थिति टीकाकरण केंद्र से की। इस मौके पर प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने प्रेरक के रूप में सहभागिता की।

7000 केन्द्रों में 10 लाख टीकाकरण

मंत्री सारंग ने कहा कि प्रदेश भर में 7000 केंद्र के माध्यम से 10 लाख लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके द्वारा उपलब्ध कराई गई नि:शुल्क वैक्सीन से हम कोरोना से जंग जीत सकेंगें।

मंत्री सारंग ने वैक्सीनेशन को कोरोना से लड़ाई जीतने का सबसे मजबूत हथियार बताया है उन्होंने केंद्र पर उपस्थित नागरिकों से अपील की कि अपने आसपास के लोगों को भी वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करें।

प्रमाण-पत्र दिखाने पर भुगतान में छूट

मंत्री सारंग ने बताया कि टीकाकरण महा अभियान में आज भोपाल में 90 प्राइवेट अस्पताल में मुफ्त वैक्सीनेशन की सुविधा है। साथ ही 25-30 रेस्टोरेंट ने भी 10 से 15 प्रतिशत खाने के बिल पर छूट देने की सुविधा उन ग्राहकों को दी जा रही है, जो वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट दिखाएंगे। इसके अलावा मोबाइल नंबर के आधार पर ड्रा भी निकाला जाएगा, जिसमें तीन-तीन लोगों को 200-200 रूपये के मोबाइल रिचार्ज उपलब्ध कराए जाएंगे। यह नवाचार टीकाकरण में सहायक सिद्ध होगा।

शुरुआत में महामंत्री सुहास भगत और मंत्री सारंग ने उपस्थित लोगों को संकल्प दिलाया कि वैक्सीन लगवा कर दूसरों को भी वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरणा देंगे। अतिथि द्वय द्वारा सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वैक्सीनेशन की शुरुआत की और सभी से आग्रह किया कि टीकाकरण अवश्य करवाएँ और दूसरे के प्रेरणास्रोत बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *