एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनों के संचालन की मंजूरी, मिली 28 मेल

भोपाल
शहरों के कोविड अनलॉक होने के साथ ही रेलवे ने भी टेÑनों के अनलॉक की प्रक्रिया तेज कर दी है। विभिन्न जोनों एवं रेल मंडलों में टेÑनों क ी डिमांड बढ़ गई है। इसी को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने पिछले 18 दिनों में डब्लयूसीआर की 28 मेल, एक्सपे्रस एवं स्पेशल टेÑनों को हरी झंडी दे दी है। वहीं, देशभर में 660 टेÑनों को अनुमति दी जा चुकी है।

गौरतलब है कि अप्रैल महीने के अंंतिम सप्ताह में टेÑनों की डिमांड इतनी घट गई थी कि रेलवे को विभिन्न रूटों की टेÑनों को यात्रियों के अभाव में कैंसिल करना पड़ा था, लेकिन अब फिर से टेÑनों की डिमांड बढ़ गई है। ऐसे में रेलवे बोर्ड ने पिछले 18 दिनों में वेस्ट सेंट्रल रेलवे जोन पर चलने वाली 28 मेल, एक्सप्रेस एवं स्पेशल टेÑनों को संचालन हेतुअनुमति दे दी है और टेÑनों की अनुमति अंडर प्रोसेस में है। रेलवे के अफसरों का कहना है कि जैसे-जैसे टेÑनों की डिमांड बढ़ती जाएगी। वैसे-वैसे चरणबद्ध तरीके से इनका संचालन शुरू किया जा सकेगा।

सीपीआरओ राहुल जयपुरियार ने बताया कि अभी तक देशभर में कोविड अनलॉक के पहले 800 मेल, एक्सपे्रस एवं स्पेशल टेÑनें ही टैÑक पर दौड़ रहीं थीं, लेकिन अब अनलॉक के बाद 660 टेÑनों में और इजाफा किया गया है इनमें से भोपाल, जबलपुर एवं कोटा रेल मंडल की 30 मेल, एक्सपे्रस एवं स्पेशल टेÑनें भी शामिल हैं। इसके अलावा अन्य रूटों के टेÑनों की जल्द पटरी पर लौटने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *