Sonia Gandhi ने पार्टी की बुलाई मीटिंग
नई दिल्ली
एक तरफ राष्ट्र मंच के बैनर तले विपक्ष एकजुट हो रहा है, वहीं कांग्रेस अब अकेले दम पर अलग राह बनाती दिख रही है. शरद पवार (Sharad Pawar) के घर पर मंगलवार को राष्ट्र मंच की बैठक होगी तो कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने 24 जून को पार्टी के सीनियर नेताओं की बैठक बुलाई है. इस बैठक में सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा होगी और पार्टी महासचिव और प्रदेश प्रभारी शामिल होंगे. सूत्रों ने बताया कि इस डिजिटल बैठक में कांग्रेस के नेता पार्टी के प्रस्तावित संपर्क अभियान पर भी चर्चा करेंगे.
इन मुद्दों पर होगी चर्चा
इस बैठक में पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel Price) और जरूरी खाद्य वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी के संदर्भ में आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी. बैठक में Covid-19 के मौजूदा हालात और आर्थिक स्थिति पर भी चर्चा हो सकती है. इस बैठक के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों की भी बैठक बुलाई जाएगी.
संसद के मानसून सत्र से पहले बैठक
सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ यह बैठक संसद के मानसून सत्र से पहले बुलाई है. मानसून सत्र जुलाई में हो सकता है. कांग्रेस पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के मुद्दे को लेकर पिछले कुछ हफ्तों से सरकार पर लगातार हमले कर रही है.
