अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: आसन-प्राणायाम से दिया योग का संदेश

जबलपुर
अंतर्राष्टीरिया योग दिवस पर आज विश्व को संदेश देने जबलपुर में विश्व प्रसिद्ध भेड़ाघाट में धुंआधार जल प्रपात तले योग अभ्यास का आयोजन किया गया। कोरोनाकाल के चलते गाइडलाइन का पालन करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटैल की प्रेरणा से संगमरमरीय वादियों के बीच मुख्य आयोजन किया गया। आसन-प्राणायाम के माध्यम से योग अभ्यास और प्रार्थना की गई।

शुभारंभ स्थानीय बरगी विधायक संजय यादव ने दीप प्रज्जवलित कर किया। सांसद राकेश सिंह ने महाकोशल कॉलेज परिसर में योग अभ्यास किया। विधायक अशोक रोहाणी ने रांझी में, भाजपा प्रभारी और विधायक शरतेंदु तिवारी ने यूथ हॉस्टल रानीताल में लोगों को योग अभ्यास कराया। इसके अलावा सभी जनपद, नगरीय निकाय और तहसील स्तर पर भी योग अभ्यास का आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *