नाखून के विकास में सहायक ऑलिव ऑयल…

आपने ऑलिव ऑयल का नाम तो सुना होगा। अगर आप आपकी त्वचा को एवरग्रीन बनाना चाहती हैं तो ऑलिव ऑयल का उपयोग करना शुरू कर दीजिए। इसमें विटामिन इ,फैटी एसिड तथा मिनरल आदि होते हैं। इसके अलावा, इसमें फ्लेवसेनॉयड्स स्केवेलीन और पेरिफेनॉल्स एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो त्वचा को स्किन कैंसर और सोरायसिस से बचाते हैं।

इसमें पाए जाने वाले न्यूट्रीशन त्वचा को सेहतमंद बनाए रखते है। साथ ही कील-मुहांसों, दाग-धब्बों आदि को ठीक कर आपकी त्वचा को जवां बनाते हैं। साथ ही नाखूनों की ग्रोथ भी बढ़ाते हैं। झुर्रियों की समस्या से परेशान हैं, तो एक चम्मच नीबू के रस में एक चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाएं। इस मिश्रण से हफ्ते में तीन बार चेहरे की मालिश करें। शरीर पर काले धब्बे हैं तो रोजाना नहाने के बाद पूरे शरीर पर ऑलिव ऑयल से मसाज करें।

ऑलिव ऑयल न केवल आपके त्वचा का रंग निखारता है, बल्कि खोयी चमक भी वापस लाता है। एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी में अंडे की जरदी, आधा चम्मच संतरे का रस, एक चम्मच जैतून का तेल और कुछ बूंदे गुलाब जल मिला कर के चेहरे पर लगाएं। सूख जाने पर पानी से चेहरा धो लें। गहरे रंग की त्वचा और कोहनियों की समस्या हो, तो ऑलिव ऑयल में चीनी मिला कर रोज हल्के हाथों से पांच मिनट तक स्क्रब करें।

यदि नाखूनों का बढना रूक गया हो, तो ऑलिव ऑयल को गुनगुना करके नाखूनों को कुछ देर उसमें डुबोये रखें। फिर 10-15 मिनट तक उनकी हल्की मालिश करें। इससे नाखून नरम व लचीले हो जाएंगे। यदि आइब्रो या आईलैशेज हल्की हों, तो तेल की कुछ बूंदें लेकर उस जगह हल्की मालिश करें।  नियमित रूप से ऐसा करने से वे घनी हो जायेंगी। बेजान व रूखे होठों पर ऑलिव ऑयल की मालिश करने से वे कोमल व मुलायम होते हैं। साथ ही, उनकी गुलाबी रंगत भी बरकरार रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *