भोपाल में बिना परमिशन के शूटिंग , नियम के उल्लंघन के तहत कार्रवाई

भोपाल
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में संडे लॉकडाउन  के बीच बिना परमिशन के एक वेब सीरीज की शूटिंग करना आयोजकों को भारी पड़ गया. शूटिंग बंद कराने के साथ लोकल कोऑर्डिनेटर्स पर भी कार्रवाई की जा रही है. एमपी नगर थाना पुलिस को सूचना मिली कि चिनार पार्क में फिल्म निर्माता और निर्देशक राजकुमार संतोषी की वेब सीरीज 'गांधी V/S गोडसे'  की शूटिंग चल रही है. इस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को खदेड़ने का काम किया और लॉकडाउन के नियम का उल्लंघन करने के तहत कार्रवाई की.

एमपी नगर थाना प्रभारी सुधीर अरजरिया ने बताया कि बिना परमिशन के शूटिंग की जा रही थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई की लॉकडाउन के उल्लंघन के तहत कार्रवाई की जा रही है. मौके पर कई लोग मौजूद थे. उनके पास शूटिंग का सामान भी था. उन्होंने बताया कि शूटिंग करने वाले लोगों के पास कोई लिखित परमिशन नहीं थी. बता दें कि राजकुमार संतोषी ने इसी साल 31 जनवरी को भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की थी. इस दौरान संतोषी के साथ भाजपा सांसद और एक्टर सनी देओल भी थे.

SDM कार्यालय से नहीं मिली थी अनुमति

एमपी नगर टीआई सुधीर अरजरिया ने बताया कि शूटिंग करने वालों को पुलिस थाने लाया गया है. चिनार पार्क में फ़िल्म निर्माता राजकुमार संतोषी की गांधी वर्सेस गोडसे वेब सीरिज की शूटिंग की जा रही थी. महाराष्ट्र से शूटिंग के लिए टीम भोपाल आई थी. शूटिंग की जिम्मेदारी लोकल कोआर्डिनेटर वैभव सक्सेना पर थी. वैभव ने शूटिंग की परमिशन के लिए प्रशासन को आवेदन दिया था, लेकिन प्रशासन ने लॉकडाउन की वजह से परमिशन नहीं दी थी. बिना परमिशन के वैभव सक्सेना अपनी टीम के साथ शूटिंग कर रहे थे. इस वजह से वैभव के खिलाफ भी केस दर्ज किया जाएगा.
जांच के दायरे यह भी

शूटिंग के लिए पुलिस प्रशासन की भी अनुमति की जरूरत होती है. ऐसे में यह भी जांच की जा रही है कि इतने सारे लोगों को शूटिंग और एक जगह एकत्र होने की अनुमति कहां से मिली या फिर बिना अनुमति के ही शूटिंग चल रही थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *