जेएनयू के इस कंप्यूटर ऑपरेटर के नाम हैं 9 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

नई दिल्ली।  
जवाहलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के कंप्यूटर ऑपरेटर विनोद कुमार चौधरी अपना दिन डेटा एंट्री में बिताते हैं, लेकिन बहुत कम लोग यह जानते हैं कि बेहद सरल दिखने वाले इस प्रतिभाशाली व्यक्ति के नाम पर एक-दो नहीं बल्कि नौ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हैं। चौधरी का काम कम्प्यूटर पर डेटा एंट्री करने का है और वह इसके लिए की-बोर्ड पर काम करते हैं, लेकिन टाइपिंग स्पीड के प्रति उनकी दीवानगी कुछ ऐसी है कि उन्होंने अलग-अलग तरह से टाइपिंग में भी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए हैं। विनोद कुमार चौधरी (41) विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ एन्वायरमेंटल साइंसेज (एसईएस) में कंप्यूटर ऑपरेटर हैं और उन्होंने ताजा वर्ल्ड रिकॉर्ड पिछले साल कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान बनाया है।
 
चौधरी के नाम 2014 में नाक से सबसे ज्यादा तेज गति से टाइपिंग करने का रिकॉर्ड है। इसके अलावा आंखों पर पट्टी बांधकर तेज गति से टाइप करने और मुंह में लकड़ी रख कर टाइप करने के मामले में सबसे तेज का रिकॉर्ड भी इन्हीं के नाम पर हैं। वह अपने घर पर गरीब और दिव्यांग बच्चों के लिए एक कंप्यूटर सेंटर चलाते हैं और वहां की दीवारों पर उनके द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड की तस्वीरें चस्पा हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *