सोपोर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, लश्कर के कमांडर सहित तीन आतंकियों को किया ढेर

श्रीनगर
 जम्मू कश्मीर के सोपोर में बीती रात हुए एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने तीन आंतकियों को मार गिराया है. तीनों दहशतगर्द आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से ताल्लुक रखते थे. पुलिस और सीआरपीएफ टीम पर हुए हमले में शामिल मुदस्सिर पंडित को भी मुठभेड़ में मार गिराया है. 12 जून को सोपोर में हुए इस आतंकी हमले में 3 पुलिसकर्मी और 2 आम नागरिक की मौत हुई थी.
सोपोर हमले का बदला

आईजी विजय कुमार ने बताया कि सोपोर हमले में शामिल मुदस्सिर पुलिस पार्टी पर हमला करने के अलावा कई अन्य आतंकी गतिविधियों में भी शामिल था. पुलिस के मुताबिक गुंड ब्रथ इलाके में चला ये ऑपरेशन अब खत्म हो चुका है. मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने तीन AK-47 समेत भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किए हैं.

विजय कुमार ने बताया कि मारे गए आतंकियों में एक पाकिस्तानी नागरिक असरार उर्फ अब्दुल्ला भी शामिल है जो साल 2018 से उत्तर कश्मीर में एक्टिव था. उन्होंने लश्कर आतंकी मुदस्सिर की मौत को आम लोगों के लिए बड़ी राहत बताया है.

बीते कुछ दिनों से जम्मू-कश्मीर की पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीमें सोपोर इलाके में संयुक्त अभियान चला रही है। 12 जून को सोपोर में हुए आतंकी हमले के बाद यह अभियान चलाया जा रहा है। इस हमले में दो पुलिसवालों और दो आम नागरिकों की जान चली गई थी।

पुलिस ने बताया कि इस हमले के लिए लश्कर-ए-तैयबा जिम्मेदार था। विजय कुमार ने इसकी भी जानकारी दी कि 12 जून को हुए आतंकी हमले में शामिल दो आतंकियों में से एक मुदसिर पंडित था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *