ग्वालियर-श्योपुर रेल लाइन को ब्राडगेज करने में बजट की कमी: ज्योतिरादित्य सिंधिया

भोपाल
राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर-श्योपुर रेल लाइन को ब्राडगेज में परिवर्तित करने में बजट की कमी पर रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि तीन हजार करोड़ की योजना पर सिर्फ 25 करोड रुपए जारी करने से काम नहीं हो सकेगा।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रेल मंत्री पीयूष गोयल को लिखे पत्र में कहा है कि ग्वालियर-श्योपुर रेलखंड जो कि पूर्व में नैरोगेज रेल खंड था,  को ब्राडगेज के रूप में परिवर्तित करने की स्वीकृति रेल मंत्रालय से हुई थी, जिसका टेंडर भी हो चुका है। यह प्रोजेक्ट लगभग 3 हजार करोड़ की लागत का है, लेकिन पिछले रेल बजट  में मात्र 25 करोड रुपये जारी होने से कार्य सम्पादित नही हो पा रहा है।  

कोरोना काल एवं इस रेल खंड पर गैज परिवर्तन का कार्य बंद होने के कारण मार्च 2020 से यात्री ट्रेन का संचालन भी बंद है।  ये रेलखंड  ग्वालियर, मुरेना एवं श्योपुर जिले के लाखों लोगों के लिए जीवन रेखा के समान है, ट्रैन संचालन बन्द होने से यात्रियों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सिंधिया ने अपने पत्र में बताया कि रेलवे को ग्वालियर-श्योपुर ब्राडगेज रेल प्रोजेक्ट के तहत रायरू से सबलगढ़ तक मिट्टी का ट्रैक तैयार कराना था, इसके साथ ही 10 बड़े पुल एवं 112 छोटे पुलों का निर्माण प्रस्तावित है, इस रेल खंड पर 24 नए स्टेशनों का निर्माण भी होना है, लेकिन बजट की कमी के चलते यह काम नहीं हो पा रहा है। इसलिए इसके लिए जरुरी बजट की स्वीकृति दी जाए।

सिंधिया जाएंगे लक्ष्मीकांत शर्मा के घर सिंधिया मंगलवार से प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे लक्ष्मीकांत शर्मा के सिरोंज स्थिति निवास पर जाकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करेंगे। गौरतलब है कि पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा का गत दिनों कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *