दुबई से भारत के लिए 23 जून से फिर से शुरू होगी विमान सेवा 

 नई दिल्ली
कोरोना संक्रमण के चलते कई देशों ने भारत से आने और जाने वाली उड़ान पर पाबंदी लगा दी थी। भारत में कोरोना की दूसरी लहर के चलते जिस तरह से संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे थे उसे देखते हुए कई देशों ने यह फैसला लिया था। लेकिन संक्रमण की दर अब कम होने के साथ ही स्थिति पटरी पर लौटने लगे हैं। इस बीच दुबई एमिरेट्स ने भारत के लिए उड़ानों को एक बार फिर से शुरू करने का फैसला लिया है। दुबई एमिरेट्स अब भारत, दक्षिण अफ्रीका और नाइजीरिया के लिए दुबई से विमान सेवा की शुरुआत करने जा रहा है। दुबई से इन तीनों ही देशों के लिए उड़ान 23 जून से शुरू हो जाएगी। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *