इस गैंग ने सबसे बड़ी लूट को दिया था अंजाम, पुलिस ने बरामद किए 99 लाख रुपए
सकरा
बिहार के हाजीपुर एचडीएफसी बैंक लूटकांड में सकरा के गैंग ने डाका डाला। अबतक मुजफ्फरपुर जिले के सकरा से सात लोग गिरफ्तार किये गये हैं। इसमें दो महिला भी शामिल है। सूबे में बैंक लूट की सकरा में बड़ी गिरोह का उद्भेदन पुलिस टीम ने किया है। जो लगातार समस्तीपुर, वैशाली और मुजफ्फरपुर जिले में बैंक लूट की घटना को अंजाम दे रहे थे।
गिरफ्तार बैंक लुटेरों के घर और निशानदेही पर हाजीपुर बैंक से लूटे गये करीब 99 लाख रुपये भी पुलिस की विशेष टीम ने बरामद किया है। बैंक से एक करोड़ 19 लाख 777 रुपये लुटेरों ने लूटा था। अभी इस बैंक लूट कांड में सकरा के कुछ और लुटेरे की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
