18-44 आयु वर्ग के लिए दो लाख 38 हजार से अधिक कोविड वैक्सीन उपलब्ध, अब तक 10.97 लाख से अधिक का वैक्सीनेशन

रायपुर
प्रदेश को जनवरी 2021 से लेकर अब तक 23 खेपों में 75 लाख 92 हजार 780 डोज कोविशिल्ड वैक्सीन की प्राप्त हुई है, वहीं जनवरी से अब तक 10 खेपों में 07 लाख 35 हजार 290 डोज कोवैक्सीन प्राप्त हुई है। इस प्रकार दोनों वैक्सीन के कुल 83 लाख 28 हजार 70 डोजेज प्राप्त हुई है।

18-44 वर्ष आयु समूह के लिये अब तक 13 लाख 49 हजार 740 डोज प्राप्त हुई है जिसमें 1.5 लाख कोवैक्सीन डोज 1 मई 2021 को, 3.5 लाख डोज कोविशील्ड वैक्सीन 8 मई 2021 को, 2 लाख 97 हजार 110 डोज कोविशील्ड वैक्सीन 15 मई 2021 को, 1 लाख 41 हजार 420 डोज कोविशील्ड वैक्सीन 5 जून 2021 को, 33 हजार 80 डोज कोवैक्सिन वैक्सीन 10 जून 2021 को, 77 हजार 930 डोज कोविशिल्ड वैक्सीन 11 जून 2021 को, 01 लाख डोज कोविशिल्ड वैक्सीन 12 जून 2021 को, 01 लाख 01 हजार 880 डोज कोविशिल्ड वैक्सीन 15 जून 2021 को एवं 98 हजार 320 डोज कोविशिल्ड वैक्सीन 18 जून 2021 को प्राप्त हुई है। 18 -44 वर्ष आयुवर्ग में अब तक करीब 10 लाख 97 हजार 992 लाभार्थियों को प्रथम डोज एवं 28 हजार 336 लाभार्थियों को द्वितीय डोज (कोवैक्सीन एवं कोविशील्ड वैक्सीन) लगाई जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *